मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर तंज, बोले- उनकी उम्र रेस की नहीं, रेस्ट की है

By अंकित सिंह | Jul 12, 2022

मध्य प्रदेश की राजनीति अक्सर दिलचस्प रहती है। निकाय चुनाव को लेकर वहां जबरदस्त तरीके से वार-पलटवार का दौर चल रहा है। भाजपा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जमकर प्रचार कर रहे हैं। वही, कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस भी अपनी जमीन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इन सब के बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी उम्र रेस की नहीं, रेस्ट की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी की उम्र रेस की नहीं रेस्ट की है। अगर वो विकास की रेस लगा लेते तो उनकी पार्टी नहीं टूटती। काम करने में और मुंह चलाने में अंतर होता है। कांग्रेस के सारे विकास उनके कागज पर ही आए थे। ज़मीन पर विकास हुआ होता तो कांग्रेस नहीं टूटती।

इसे भी पढ़ें: फिर कमलनाथ पर बरसे शिवराज, कहा- वल्लभ भवन मंत्रालय को बना दिया था दलालों का अड्डा

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने एकसभा के दौरान कमलनाथ के निकाय चुनाव में वोट नहीं डालने को लेकर निशाना साधा था और इसे जनता का अपमान माना था। शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना में एक जनसभा के दौरान कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। कमलनाथ जी ने तो अपना वोट ही नहीं दिया। जो व्यक्ति खुद अपनी पार्टी को वोट ना दे, वह क्या विकास करेगा ?

प्रमुख खबरें

Hiring Rush का बड़ा खतरा: 57% कंपनियां Background Check से कर रहीं समझौता, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Virat Kohli के एक No Handshake पर मचा बवाल, Travis Head की पत्नी को Social Media पर मिली गालियां

UP Power Crisis पर Akhilesh Yadav का BJP पर करारा वार: महा विद्युत संकट से जनता बेहाल

क्या सच में यूरेनियम सौंपने को ईरान तैयार? Trump के आगे तेहरान के हथियार डालने की इनसाइड स्टोरी