Nasa के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर की महाकुंभ की फोटो, ISS से देखें कैसा है नजारा

By रितिका कमठान | Jan 27, 2025

प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश-दुनिया से साधु और भक्त पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे है। संगम के किनारे कई श्रद्धालु पहुंच रहे है। इस महाकुंभ में अबतक करोड़ों श्रद्धालु डुबकी लगा चुके है।

इस अंतरिक्ष स्टेशन की फोटो नासा के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने शेयर की है। इस फोटो में प्रयागराज जगमगाता हुआ नजर आ रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान जगमगाते हुए तस्वीर शेयर हुई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जगमगाते हुए शहर की दो तस्वीरें शेयर की है। 

अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री ने इस संबंध में बताया कि रात में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उन्हें भारत के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेला दिखाई दिया। वर्ष 2025 महाकुंभ मेला रात में आईएसएस से गंगा नदी तीर्थयात्रा का नजारा। दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम रोशनी से जमगमाता हुआ दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर इस फोटो को यूजर्स बहुत शेयर कर रहे है। गंगा नदी पर वर्ष 2025 में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले को हजारों किलोमीटर दूर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से देखा जा सकता है। ये वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी लोगों की सभा है, जहां की रोशनी अंतरिक्ष स्टेशन से देखने पर भी उपलब्ध है। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प