नासा ने दिया अपने यहां इंटर्नशिप का अवसर, शेयर की गई भारतीय मूल की बेटी की फोटो को लेकर क्यों शुरू हो गया विवाद?

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2021

इंटर्नशिप और फेलोशिप के जरिये नासा के अनूठे मिशनों और कार्यक्रमों का लाभ उठाकर देश के भविष्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) कार्यबल की क्षमता, विविधता और आकार को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हाई स्कूल से स्नातक स्तर तक इंटर्नशिप उपलब्ध हैं। इंटर्नशिप छात्रों को नासा में एक संरक्षक के मार्गदर्शन में अनुसंधान या अन्य अनुभवात्मक शिक्षा में भाग लेने का सुनहरा अवसर संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा द्वारा प्रदान किया जा रहा है। नासा के इंटर्नशिप प्रोग्राम से http://intern.nasa.gov पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन नासा की इंटर्नशिप प्रोग्राम को लेकर किए गए ट्विट के साथ विवाद भी जुड़ गया है। 

इसे भी पढ़ें: कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद भारतवंशी सिरिशा बांदला अंतरिक्ष में जाने वाली तीसरी भारतवंशी महिला बनीं

कुछ लोगों ने नासा पर विज्ञान को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कुछ ने कहा कि एक हिन्दू को देवी-देवताओं से खुद को घिरे हुए रहने की क्या जरूरत है? खुद को सहिष्णु बताने वाला बिग्रेड वैसे तो कहता है कि हमें सभी की भावनाओँ का सम्मान करना चाहिए। कोई क्या पहन रहा है, कैसा दिखता है, क्या करता है इसके आधार पर किसी को जज नहीं करना चाहिए। लेकिन दूसरी तरफ नासा इंटर्न प्रतिमा रॉय के हिन्दू विश्वास समस्या दिखाई देने लग जाती है। 

भारतीय मूल की नासा इंटर्न को है भगवान में पूरी निष्ठा 

भारतीय मूल की ये बहने नासा के ग्लेन रिसर्च सेंटर में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को-ऑप इंटर्न हैं। नासा ने एक ब्लॉग में दोनों से उनके अनुभवों को लेकर कुछ सवाल किए जिसके जवाब में प्रतिमा रॉय ने भगवान में पूरी निष्ठा की बात कहते हुए बताया कि हम जो भी करते हैं, भगवान उसे देख रहा होता है और सपने हकीकत में तब्दील हो सकते हैं। प्रतिमा और पूजा न्यूयॉर्क सिटी कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई कर रही हैं।  

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार