Naseeruddin Shah Birthday: बेबाक अंदाज और 3 National Awards, जानें Barabanki से शुरू हुआ नसीर का Iconic सफर

By अनन्या मिश्रा | Jul 20, 2026

आज यानी की 20 जुलाई को नसीरुद्दीन शाह अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में जिस भी फिल्म में काम किया, उसमें अपनी छाप छोड़ी। वह इंडस्ट्री में अपनी बेबाकी और बिंदास स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने कभी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल से तो कभी विलेन बनकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

साल 1967 में फिल्म 'अमन' से नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। लेकिन उनको असली पहचान साल 1973 में आई फिल्म 'निशांत' से मिली। इसके बाद नसीरुद्दीन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने फिल्म 'जुनून', 'मंडी', 'पार', 'परजानिया', 'इकबाल', 'मोहरा', 'फिराक', 'सरफरोश', 'गोदाम', '' और 'डर्टी पॉलिटिक्स' जैसी शानदान फिल्मों में काम किया है। वहीं नसीरुद्दीन ने अपनी फिल्मों के जरिए यह साबित किया है कि वह हर वर्ग के दिल में जगह बना सकते हैं।

सम्मान

अपने जबरदस्त अभिनय के दम पर नसीरुद्दीन शाह ने एक या दो बार नहीं बल्कि 3 बार नेशनल अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा अभिनेता को पद्म भूषण और पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

पर्सनल लाइफ

नसीरुद्दीन की पहली शादी मनारा सीकरी से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी हिबा है। वहीं पत्नी से अलग होने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस रत्ना पाठक से साल 1982 में शादी है। नसीरुद्दीन और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Trip: ISKCON से लेकर Nidhivan तक, इन मंदिरों के दर्शन बिना अधूरी है यात्रा

DJ और लेजर लाइट पर नीति बनाए Maharashtra सरकार, Sanjay Raut ने साधा निशाना

Nishu के पिता से मारपीट मामले में Chandra Shekhar Azad का बड़ा बयान, 72 घंटे में कार्रवाई की मांग

Delhi Police की छापेमारी से पहले Bulandshahr से फरार हुआ आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज