नसीरुद्दीन शाह की हालत में सुधार, शुक्रवार को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

मुंबई। जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की हालत अब स्थिर है और उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उन्हें निमोनिया होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाह को (70) को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह कोविड-19 केन्द्र नहीं है। नसीरुद्दीन शाह के सचिव ने बृहस्पतिवार को बताया ‘‘ वह अब ठीक हैं। उन्हें कल छुट्टी मिल सकती है।’’ शाह की पत्नी एवं अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1975 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘निशांत’ से की थी और वर्ष 1970 और 80 के दशक में समानांतर सिनेमा की प्रभावशाली शख्सियत बन गए थे।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर