नासिक के दंत चिकित्सक ने पांच दिन के भीतर लेह से मनाली तक की पदयात्रा पूरी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक शहर के 46 वर्षीय दंत चिकित्सक महेंद्र महाजन ने लद्दाख के लेह से हिमाचल प्रदेश के मनाली तक 430 किलोमीटर की पदयात्रा मंगलवार को पूरी की। हिमालय के लद्दाख और लाहौल स्पीति जैसे क्षेत्रों में स्थित पहाड़ी दर्रों से होते हुए महाजन ने यह यात्रा पूरी की जिसे वह सबसे कम समय में की गई यात्रा के कीर्तिमान के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज करवाना चाहते हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम को मनाली से फोन पर से कहा, “मैंने हर दिन 18 घंटे चलते, जॉगिंग करते या दौड़ते हुए बिताए और इस तरह प्रतिदिन 96 किलोमीटर की दूरी तय की।”

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागने से जनता भड़की, श्रीलंकाई संसद पर बोला धावा

उन्होंने कहा कि लेह में दिन के समय बहुत गर्मी होने के कारण उन्हें भीगा तौलिया इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बाद अगली दोपहर को बारिश और पांग से पहले मोर्ले प्लेन्स पर ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा। महाजन अपने बड़े भाई हितेंद्र के साथ ‘रेस एक्रॉस अमेरिका’ प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी का पुरस्कार जीत चुके हैं। वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबसे तेज गति से साइकिल चलाने का कीर्तिमान बना चुके हैं और माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई भी कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट