Israel के साथ युद्धविराम के लिए तैयार हो गया था नसरल्लाह, लेबनान के मंत्री का दावा, अमेरिका और फ्रांस को दी गई थी जानकारी

By अभिनय आकाश | Oct 03, 2024

लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बौ हबीब ने सीएनएन को बताया कि बेरूत में इजरायली हवाई हमले में मारे जाने से कुछ दिन पहले ही हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ 21 दिनों के युद्धविराम पर सहमति जताई थी। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मुलाकात के बाद बाइडेन, मैक्रों और अन्य सहयोगियों द्वारा अस्थायी युद्धविराम का आह्वान किया गया था। सितंबर के मध्य में समूह द्वारा इस्तेमाल किए गए पेजर और वॉकी-टॉकी के कई विस्फोटों के लिए हिजबुल्लाह द्वारा इज़राइल को दोषी ठहराए जाने के बाद युद्धविराम की मांग उठी।

इसे भी पढ़ें: Ismail Haniyeh और Hassan Nasrallah की मौत का बदला, इजरायल पर मिसाइल दाग बोला ईरान- सैन्य कार्रवाई की तो...

लेबनानी विदेश मंत्री के अनुसार, व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार अमोस होचस्टीन युद्धविराम समझौते पर बातचीत करने के लिए लेबनान जाने वाले थे। हबीब ने कहा कि उन्होंने हमें बताया कि श्री नेतन्याहू इस पर सहमत हैं और इसलिए हमें इस पर हिजबुल्लाह की सहमति भी मिली और आप जानते हैं कि तब से क्या हुआ।

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन