देश ने मिल्खा सिंह को श्रृद्धांजलि दी, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘बहुत बड़ा’ खिलाड़ी खो दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

नयी दिल्ली। महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन के साथ एक युग के अंत पर पूरे देश ने शोक जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने एक ‘बहुत बड़ा’ खिलाड़ी खो दिया। कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह काा चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में कल रात निधन हो गया। इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था। मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक बहुत बड़ा खिलाड़ी खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के ह्रदय में विशेष स्थान था। अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे। मैं उनके निधन से आहत हूं।’’

इसे भी पढ़ें: देशभर में अपनी चुनिंदा संपत्तियों को बेचकर 300 करोड़ तक जुटाएगी एयर इंडिया

उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर अमिट छाप छोड़ी। भारत उन्हें खेलों के सबसे चमकते सितार में से एक के रूप् में सदैव याद रखेगा। उनके परिवार को प्रशंसको को मेरी संवेदनायें।’’ भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया ,‘‘ राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह के नाम 400 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 38 साल तक रहा। उनके परिवार और उन लाखों लोगों के प्रति संवेदना जिन्हें उन्होंने प्रेरित किया।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत