By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 08, 2026
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :
प्रादे46: नाना पाटेकर दूसरी लीड निधन जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार पणजी, ‘सलाम बॉम्बे’, ‘खामोशी’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
अर्थ93: जीएसटी सीतारमण प्रक्रिया जीएसटी सुधारों से कारोबार करना होगा आसान, राजस्व में बनी रहेगी निरंतरता: सीतारमण नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगली पीढ़ी की जीएसटी रूपरेखा के तहत किए गए प्रक्रिया संबंधी सुधार अगले एक साल में व्यवस्थित हो जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि इन बदलावों से कारोबार करना आसान होगा और केंद्र तथा राज्यों का राजस्व भी बेहतर बना रहेगा।
दि104: कैंसर लीड दवा सरकार सभी गैर-अधिसूचित कैंसर-रोधी दवाओं पर एमआरपी का 30 प्रतिशत व्यापारिक लाभ तय करेगी: सूत्र नयी दिल्ली, सरकार ने सभी गैर-अधिसूचित कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापारिक लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 30 प्रतिशत पर सीमित करने का निर्णय लिया है, जिसके दायरे में ब्रांडेड और जेनेरिक, घरेलू और आयातित, तथा पेटेंट और गैर-पेटेंट वाली सभी दवाएं शामिल होंगी। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे195: झारखंड एसआईआर समयसीमा झारखंड एसआईआर: अंतिम मतदाता सूची की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई रांची, झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की समयसीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे200: बंगाल बागी तृणमूल सांसद बैठक तृणमूल के 20 बागी सांसदों की बैठक से 10 गैरहाजिर रहे कोलकाता, एनसीपीआई के साथ जुड़ने वाले तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में आधे सांसद शामिल नहीं हुए। बैठक में सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष लंबित अयोग्यता याचिका के मद्देनजर आगे की कानूनी और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।
प्रादे149: कर्नाटक एसआईआर लीड दीपके एसआईआर का उद्देश्य भाजपा का विरोध करने वालों को निशाना बनाना है: दीपके बेंगलुरु, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का उद्देश्य भाजपा का विरोध करने वाले लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और निर्वाचन आयोग पर लोकतंत्र को ‘‘कमजोर करने’’ का आरोप लगाया।
प्रादे100: बिहार लीड तेजस्वी हिरासत तेजस्वी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पटना, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पटना में विरोध प्रदर्शन किया।
प्रादे142: बंगाल ममता ममता बनर्जी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के संकेत दिए कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं, हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।
वि26: नोबेल दूसरी लीड साहित्य कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, कनाडाई कवि, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
वि18: बांग्लादेश भारत पानी भारत के साथ पानी के बंटवारे से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत अहम: बांग्लादेशी मंत्री ढाका, बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ढाका और नयी दिल्ली के बीच पानी के बंटवारे से जुड़े मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के जरिये सुलझाया जाना चाहिए।
अर्थ96: तीसरी लीड सरकार एलन मस्क स्टारलिंक पर सरकार के जवाब के बाद मस्क ने पूछा, क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस नयी दिल्ली, केंद्र सरकार और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के बीच बृहस्पतिवार को जुबानी जंग की स्थिति बनती दिखी। स्टारलिंक की उपग्रह इंटरनेट सेवाओं को घरेलू कारोबारी हितों के कारण रोके जाने के आरोप दूरसंचार विभाग द्वारा खारिज किए जाने के कुछ घंटे बाद ही मस्क ने सवाल किया कि ‘क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं।’
खेल27: खेल एशियाड मंत्रालय लीड समीक्षा एशियाड में प्रदर्शन की समीक्षा करेगा मंत्रालय, 13 अक्टूबर को बैठक में फोकस निशानेबाजी, बैडमिंटन पर नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय महासंघों के साथ एक दिवसीय बैठक में हाल में संपन्न एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा जिसमें फोकस बैडमिंटन, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में कुछ ‘अनुभवी’ खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन पर रहेगा।
खेल24: खेल बैडमिंटन भारत सिंधू आर्कटिक ओपन में आगे बढ़ीं, थारुन, तन्वी और श्रीकांत बाहर वांता (फिनलैंड), दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बृहस्पतिवार को यहां जापान की रिको गुनजी को हराकर आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ियों का इस पांच लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में अभियान समाप्त हो गया।