Himachal के विद्यालयों में सुबह की सभा में होगा राष्ट्रगान, योग को बनाया जाएगा अनिवार्य विषय: Sukhu

By Prabhasakshi News Desk | Jul 30, 2024

शिमला । हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए राज्य के सभी विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा में नियमित रूप से राष्ट्रगान का आयोजन करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इन गतिविधियों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होगी तथा एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा मिलेगा। 

जिससे वे राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसके तहत शारीरिक शिक्षा और योग को पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय बनाया जाएगा जिससे यह सुनिश्चित होगा कि सभी स्कूलों में विद्यार्थी प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट शारीरिक व्यायाम के लिए समर्पित करें। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आयुष विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशल से लैस हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सुधार समग्र शिक्षा प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं जो न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी पर भी केंद्रित हैं।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया