पहले South Asia International Book Fair में भारत के राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट ने लिया भाग

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 28, 2023

देश के नॉलेज पार्टनर के रूप में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत ने नेपाल में 21 से 25 नवंबर के दौरान आयोजित प्रथम दक्षिण एशिया अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भाग लिया है। भारत और नेपाल सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक संबंधों का एक समृद्ध इतिहास साझा करते हैं। दोनों देशों के मध्य ऐसी अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कड़ियाँ हैं जो दोनों की साझी विरासत को दर्शाती हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन काठमांडू के भृकुटीमंडप में नेपाल पुस्तक तथा स्टेशनरी व्यवसायी महासंघ और करंट मीडिया एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इसका उददेश्य दक्षिण एशियाई देशों की समृद्ध साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करना है। 22 नवंबर को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री श्री झाला नाथ खनाल ने राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के स्टॉल पर पुस्तकों का अवलोकन किया। उन्होंने एनबीटी, इंडिया की नेपाली सहित विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित पुस्तकों की सराहना की। एनबीटी, इंडिया ने 'बुक्स नॉट बुके' अभियान के तहत श्री झाला नाथ खनाल को 'इंडिया : द मदर ऑफ डेमोक्रेसी' पुस्तक भेंट की।

प्रमुख खबरें

भरोसे के रिश्तों के कत्ल से कांपता समाज

कांग्रेस का UP में बड़ा दांव, राजेंद्र पाल गौतम बने AICC प्रभारी, क्या बदलेगा Dalit समीकरण?

स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! अचानक भारत के दौरे पर आ रहे ट्रंप, होने वाली है अब तक की सबसे बड़ी महाडील?

मिस्र ने FIFA World Cup 2026 में रचा इतिहास, ईरान से रोमांचक Draw के बाद पहली बार Knockout में