National Coal Index में दिसंबर में 4.75 प्रतिशत की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय कोयला सूचकांक (एनसीआई) में दिसंबर 2023 में 4.75 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे पता चलता है कि बाजार में कोयले की उपलब्धता पर्याप्त है। कोयला मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। दिसंबर, 2022 में एनसीआई 163.19 अंक पर था। यह गिरावट बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त उपलब्धता के साथ बाजार में कोयले की मजबूत आपूर्ति को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें: Aditya Birla Fashion को दिसंबर तिमाही में 107.60 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ एनसीआई का नीचे की ओर जाना एक अधिक न्यायसंगत बाजार, आपूर्ति और मांग की गतिशीलता में सामंजस्य का प्रतीक है। पर्याप्त कोयला उपलब्धता के साथ राष्ट्र न केवल बढ़ती मांग को पूरा कर सकता है बल्कि अपनी दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकता है जिससे कोयला उद्योग मजबूत होगा और राष्ट्र के लिए एक समृद्ध भविष्य को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत