राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने बंगाल में भाजपा की प्रताड़ित नेता के परिजनों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2024

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में कथित तौर पर निर्वस्त्र कर प्रताड़ित की गई भाजपा की एक महिला नेता के घर गईं और उनसे मुलाकात की।

अग्निमित्र पॉल ने इस कथित घटना के संबंध में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की तथा पुलिस पर अपराधियों के खिलाफ निष्क्रियता का आरोप लगाया।

महिला आयोग की सदस्य खोंगडुप ने कहा, मैंने पीड़िता की मां से मुलाकात की है और उनके आवास पर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने इस घटना के संबंध में माथाभांगा पुलिस थाने के अधिकारियों से मुलाकात की और एक जुलाई को पुलिस निरीक्षक से बात करेंगी।

प्रमुख खबरें

Operation Sindoor के बाद बढ़ी BrahMos की मांग, 600 Million Dollar पार होगा निर्यात

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार