राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

श्रीनगर, एक सितंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर केंद्र सरकार की ओर से संसद और उच्चतम न्यायालय में किए गए वादों पर जवाबदेही की मांग करते हुए बुधवार को जम्मू और श्रीनगर स्थित विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालयों का घेराव करेगी। एनसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस कल श्रीनगर और जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालयों का शांतिपूर्ण घेराव करेगी। यह संसद और भारत के उच्चतम न्यायालय के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से किए गए वादों के लिए जवाबदेही की मांग को लेकर होगा।

जम्मू-कश्मीर की जनता का जनादेश कोई ब्लैंक चैक नहीं है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए, इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नामक दो केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित किया गया था।

दिसंबर 2023 में उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार के इस फैसले की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखते हुए कहा था कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। जुलाई में एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था।

प्रमुख खबरें

Airtel के इन ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त iCloud+ सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट

कॉजपा नेता Abhijeet Deepke को सशर्त जमानत, शांति बॉण्ड के उल्लंघन पर हुई थी गिरफ्तारी

PF ट्रांसफर में आ रही है दिक्कत? अब घर बैठे UAN पोर्टल पर अपडेट करें Date of Exit

पिछली सरकारों में भर्ती आयोगों और हर संगठन पर था माफिया का कब्जा: Yogi Adityanath