डोनट तो आपको पसंद ही होंगे, आइए जानते हैं डोनट डे के बारे में

By संज्ञा पाण्डेय | Jun 01, 2018

डोनट तो आप सभी को बहुत पसंद आते होंगे। लेकिन शायद इस बात से आप अनजान होंगे कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां डोनट डे मनाया जाता है। तो आइए आज हम डोनट डे के बारे में आपको कुछ मजेदार बातें बताते हैं। 

डोनट न केवल खाने में बेहतरीन होते हैं बल्कि देखने में भी उतने आकर्षक होते हैं। हर कोई डोनट से बहुत प्यार करता है। स्वादिष्ट तला हुआ भोजन देखते ही चेहरों पर मुस्कान आ जाती है। डोनट के प्रति लोगों के लगाव के कारण प्रथम विश्व युद्ध में कुछ खास लोगों के समूह ने साल में एक बार डोनट डे मनाने का फैसला किया। अमेरिका में जून के पहले शुक्रवार को नेशनल डोनट डे मनाया जाता है।

 

नेशनल डोनट डे

 

नेशनल डोनट डे जून के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस बार जून का पहला शुक्रवार 1 जून को है। यह शुक्रवार दूसरे फ्राइडे से अलग होता है। डोनट डे 1938 के आसपास मनाया गया। डोनट समारोह की शुरूआत 1938 में शिकोगा में सालवेशन आर्मी के सम्मान में हुई थी। सालवेशन आर्मी ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों के बीच में डोनट बांटा था। इस दिन छुट्टी रहती है और अमेरिका में बहुत से डोनट स्टोर मुफ्त में लोगों को डोनट बांटते हैं। इसके अलावा अमेरिका में 1 जून के अतिरिक्त तीन दिन और भी नेशनल डोनट डे मनाया जाता है। इंटरनेशनल जेली-फिल्ड डोनट डे 8 जून को मनाया जाता है। नेशनल क्रीम फील्ड डोनट डे 14 सितम्बर को मनाया जाता है। बे ए डोनट डे 30 जून को मनाया जाता है।

 

डोनट का इतिहास

 

वैसे तो डोनट का इतिहास कुछ धुंधला सा है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका में 1800 के आसपास इसकी शुरूआत मानी जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि हंसन ग्रेगरी नाम के एक व्यक्ति ने चिकनाई युक्त डोनट को बनाया था। वैसे तो कई तरह के डोनट बनाए जाते हैं लेकिन टिव्स्ट डोनट, फ्रिर्टस डोनट और भरे हुए डोनट की मांग सबसे ज्यादा है।

 

भरे हुए डोनट भी कई तरह के होते हैं। इसमें डेविल डाग नाम का डोनट खास होता है जिसमें बहुत अधिक क्रीम भरी होती है और उस पर चाकलेट से कवर किया जाता है। गेलज्ड डोनट भी खास होते हैं। इन डोनट्स में तरह-तरह के फल भरे होते हैं। 

 

-संज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Southern Brazil में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता