ट्रंप की कार्रवाई के चलते डीसी की सड़कों पर नेशनल गार्ड के सदस्यों को जल्द हथियार दिए जाएंगे: सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आदेश दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत वॉशिंगटन की सड़कों पर तैनात नेशनल गार्ड के सैनिकों को अब हथियार दिए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने दी।

रक्षा विभाग ने इस नए कदम या इसकी आवश्यकता के बारे में तुरंत कोई अन्य विवरण नहीं दिया। यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस व्यवस्था में ट्रंप के हस्तक्षेप को और बढ़ाता है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब शहर में लगभग 2,000 नेशनल गार्ड के सदस्य तैनात हैं और इस सप्ताह कई रिपब्लिकन नेतृत्व वाले राज्यों से सैकड़ों सैनिक यहां आने वाले हैं।

पेंटागन और सेना ने पिछले सप्ताह कहा था कि सैनिक अपने पास हथियार नहीं रखेंगे। इस घटनाक्रम से परिचित एक व्यक्ति ने इस सप्ताह के शुरू में नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया था कि नेशनल गार्ड को हथियारबंद करने के इरादे के बारे में शहर को सूचित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित