नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी को जारी हुआ नया समन, ED ने 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को पेश होने के लिए कहा

By अंकित सिंह | Jul 22, 2022

नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पहले पूछताछ हो चुकी है। अब कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी समन के मुताबिक सोनिया गांधी 21 जुलाई को पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित हुई थीं। कांग्रेस की अध्यक्षा से लगभग 2 घंटे तक पूछताछ की गई थी। बाद में उन्हें जाने की अनुमति दी गई। इन सब के बीच पहले कहा गया था कि सोनिया गांधी को अब आगे की पूछताछ के लिए 25 जुलाई को आना होगा। लेकिन अब खबर यह है कि नया समन जारी करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें 25 की जगह 26 जुलाई को तलब किया है। 

इसे भी पढ़ें: प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा, सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं तो क्या ‘सुपर ह्यूमन बींग’ हैं?

इस मुद्दे को कांग्रेस की ओर से संसद में भी उठाया गया जिस पर खूब हो हल्ला हुआ। अधिकारियों ने बताया कि कोविड से उबर रहीं सोनिया गांधी (75) से पूछताछ करीब दो घंटे चली और उनके अनुरोध पर पूछताछ सत्र समाप्त कर दिया गया। कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मौजूद सभी के पास कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने का प्रमाण पत्र था। सोनिया गांधी से भी उसी सहायक निदेशक-स्तर के जांच अधिकारी ने पूछताछ की, जिसने इस मामले में राहुल गांधी से पूछताछ की थी। यह जांच कांग्रेस से जुड़ी यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र का मालिकाना हक है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा