नेशनल हेराल्ड केस: ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सोनिया और राहुल गांधी को परेशान करने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Apr 16, 2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 24, अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और नेशनल हेराल्ड मामले में वरिष्ठ पार्टी नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट के बाद भाजपा नीत केंद्र सरकार की निंदा की। हालांकि, केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर हिरासत में ले लिया। पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारे लोग आक्रोशित हैं, जनता आक्रोशित है, कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। 12 साल पुराने झूठे मामले में आपको चार्जशीट दाखिल करने की याद आखिरी दिन आई। 

पार्टी सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जिस एजेंसी के ज़रिए लड़ाई को कोर्ट में ले जाया गया है, उसकी मंशा सिर्फ़ विपक्ष को परेशान करने की है। गुजरात में एक सत्र होता है, राहुल गांधी मोडासा पहुंचते हैं और यहां चार्जशीट दाखिल होती है। आप घटनाक्रम समझिए। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार चुनाव, गुजरात में कांग्रेस की सक्रियता, आगामी असम चुनाव में बीजेपी की संभावित हार और विपक्ष की सतर्कता के मद्देनज़र बीजेपी विपक्ष को पूरी तरह से कुचलना चाहती है। लेकिन बीजेपी भूल जाती है कि ये गांधी परिवार है जिसने देश के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: National Herald Case में ED Chargesheet बता रही है- दाल में कुछ काला नहीं है बल्कि पूरी दाल ही काली है

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है। हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। हम कानूनी तरीके से लड़ेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ऐसा किया गया है। पार्टी नेता मुमताज पटेल ने कहा कि हम सभी लोग यहां कांग्रेस कार्यालय में एक साथ मौजूद हैं क्योंकि सरकार कांग्रेस, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ अन्याय कर रही है। इसलिए, हम इसे प्रतिशोध की राजनीति कहते हैं। उन्होंने एक मुद्दे को सालों तक जलाए रखा और हर कुछ दिनों में इसे याद करते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 2015 में इस मामले में जमानत मिल गई थी।

प्रमुख खबरें

Vishnu Chalisa Path: Vishnu Chalisa का Powerful पाठ देगा Success, Life की हर Problem होगी दूर

West Bengal Election | देसी बम से हमला, वोटरों को डराने-धमकाने के आरोप, मुर्शिदाबाद में TMC बनाम हुमायूँ कबीर

पश्चिम बंगाल का रण! Suvendu Adhikari का बड़ा दावा- अगर अभी बदलाव नहीं हुआ, तो राज्य में खत्म हो जाएगा सनातन

Prabhasakshi NewsRoom: मतदान के साथ बढ़ रहा सियासी तापमान, Tamil Nadu और West Bengal में कड़ी टक्कर