नेशनल हेराल्ड मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल और सोनिया पर लगाए आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2019

नयी दिल्ली। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा नेता एवं शिकायतकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी से सोमवार को जिरह शुरू की। दोनों नेताओं ने अपने वकील के जरिए स्वामी से जिरह शुरू की जिन्होंने इस मामले में उनके खिलाफ निजी आपराधिक शिकायत दायर कराई है।

स्वामी ने शिकायत में गांधी और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और धन की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। सभी सातों आरोपियों सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडिया लिमिटेड ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी