राष्ट्रीय अंतर्राज्‍यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ में 27 अगस्त से होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय अंतर्राज्‍यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 59वें सत्र का आयोजन कोलकाता की जगह अब लखनऊ में 27 से 30 अगस्त तक होगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने यह जानकारी दी। पहले इन खेलों का आयोजन 14 से 17 जुलाई तक कोलकाता में होना था, लेकिन पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स संघ ने इस महीने की शुरूआत में विभिन्न कारणों से इसके आयोजन में असमर्थता जतायी थी। उत्तर प्रदेश ने इसकी मेजबानी में दिलचस्पी दिखायी।

एएफआई ने अपने बयान में कहा कि इस चैम्पियनशिप से भारतीय एथलीटों को दोहा में 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाले आईएएएफ विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने का एक और मौका मिलेगा। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए प्रविष्टियों को ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त है।

प्रमुख खबरें

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah