By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026
बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि10 : चक्रवात शाह चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की और लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
प्रादे18 : तमिलनाडु लीड छापा नौकरी घोटाला: पूर्व मंत्री के एन नेहरू से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी चेन्नई, 29 अक्टूबर तमिलनाडु के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने 634 करोड़ रुपये के कथित ‘नौकरी के बदले पैसे’ घोटाले के सिलसिले में पूर्व मंत्री एवं द्रमुक नेता के एन नेहरू से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया।
दि8 रक्षा राजनाथ आसियान भारत अपनी परखी जा चुकी आतंकवाद रोधी विशेषज्ञता आसियान देशों से साझा करने को तैयार :राजनाथ नयी दिल्ली, आसियान और उसके संवाद साझेदार देशों के साथ भारत अपनी ऐसी आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञता साझा करने के लिए तैयार है, जिन्हें वास्तविक अभियानों में परखा जा चुका है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
वि8 : संरा भारत लीड क्यूबा भारत ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंध समाप्त करने के महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया संयुक्त राष्ट्र, भारत ने क्यूबा के खिलाफ अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है।
वि5 : अमेरिका ट्रंप लीड रैली चुनावी रैली में भी महंगाई पर मजाक करने से नहीं चूक रहे ट्रंप, पर समर्थक बुरा नहीं मान रहे वाशिंगटन, अमेरिका में 5,000 अमेरिकी डॉलर से क्या-क्या हो सकता है? अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मानें तो इतनी राशि में उनके बेहद आलीशान ‘मार-ए-लागो’ रिसॉर्ट में सिर्फ एक हैमबर्गर खरीदा जा सकता है।
दि15 न्यायालय सेबी मोइत्रा शीर्ष अदालत ने एआईएफ, एफपीआई के अंतिम लाभार्थी के खुलासे संबंधी मोइत्रा की अर्जी खारिज की नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को ऐसा कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया, जिसके तहत वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ), विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और भारत में उनके मध्यस्थों के अंतिम लाभार्थी स्वामियों तथा उनके निवेश पोर्टफोलियो का सार्वजनिक खुलासा करना अनिवार्य हो जाता।
प्रादे33 : तमिलनाडु जेल ब्रेक स्थानांतरण थेनी जेल से फरार सभी 17 विचाराधीन कैदी पकड़े गए, उच्च सुरक्षा वाली जेलों में भेजने की तैयारी थेनी (तमिलनाडु), तमिलनाडु की थेनी जिला जेल से फरार हुए सभी 17 विचाराधीन कैदियों को पकड़ लिया गया है और प्रशासन अब उन्हें राज्य की उच्च सुरक्षा वाली जेलों में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ13 : रिलायंस हैमलीज रिलायंस की अनुषंगी की अनुषंगी हैमलीज को भंग किया जाएगा नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी हैमलीज (फ्रेंचाइजिंग) लिमिटेड को भंग किया जा रहा है। कंपनी ने ब्रिटेन में स्वैच्छिक रूप से पंजीकरण समाप्त करने के लिए आवेदन किया था।
खेल1 : खेल भारत फर्ग्युसन चोटिल फर्ग्युसन भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 से बाहर आकलैंड, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए।
अर्थ14 : विमानन घाटा इक्रा घरेलू विमानन उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 38,000 करोड़ रुपये तक के घाटे का अनुमान मुंबई, भारतीय विमानन उद्योग को चालू वित्त वर्ष (2026-27) में 36,000 से 38,000 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बृहस्पतिवार को यह अनुमान जताया।