Election Commission विवाद और GDP अनुमान में बढ़ोतरी समेत आज रात की बड़ी खबरें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 23, 2026

नयी दिल्ली, 23 सितंबर की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि87 भाजपा ईसी निर्वाचन आयुक्तों का अलग-अलग विचार जाहिर करना सच्चे लोकतंत्र का प्रतीक : भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि आधिकारिक विचार-विमर्श के दौरान तीनों निर्वाचन आयुक्तों के अलग-अलग विचार जाहिर करने से जुड़ी खबरें निर्वाचन आयोग के लोकतांत्रिक तरीके से काम करने को प्रदर्शित करती हैं।

दि106 न्यायालय ईसी लीड कानून सीईसी, ईसी की नियुक्ति का मामला: याचिकाओं को बड़ी पीठ को सौंपने के मुद्दे पर न्यायालय का खंडित फैसला नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने 2023 के उस कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को एक वृहद पीठ के पास भेजने के मामले में बुधवार को खंडित फैसला सुनाया, जिसके तहत प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) का चयन करने वाली समिति से बाहर रखा गया है।

दि107 राहुल मप्र आरक्षण राहुल गांधी ने मोहन यादव को लिखा पत्र, 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग उठाई नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर लंबित नियुक्तियों का रास्ता साफ किया जाए।

दि93 विदेश मंत्रालय ओआईसी भारत ने कश्मीर पर ओआईसी संपर्क समूह के संयुक्त बयान में दिये गये ‘अनावश्यक संदर्भ’ को खारिज किया नयी दिल्ली, भारत ने जम्मू-कश्मीर पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के संपर्क समूह के संयुक्त बयान में भारत के संदर्भों को ‘‘अनावश्यक और तथ्यात्मक रूप से गलत’’ बताते हुए बुधवार को पूरी तरह खारिज कर दिया।

वि25 अमेरिका जयशंकर रुबियो जयशंकर ने रुबियो से मुलाकात में ‘रूस और ईरान पर प्रतिबंध वाले अमेरिकी कानून’ पर चिंता जाहिर की न्यूयार्क, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र से इतर अमेरिका के अपने समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों तथा रूस एवं ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी कानून को लेकर नयी दिल्ली की चिंताओं पर चर्चा की गई।

अर्थ40 दूसरी लीड भारत वृद्धि रेटिंग एजेंसी एसएंडपी, फिच समेत चार एजेंसियों ने भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाया नयी दिल्ली, वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी और फिच, एशियाई विकास बैंक (एडीबी) तथा आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने बुधवार को भारत की वित्त वर्ष 2026-27 की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर करीब सात प्रतिशत कर दिया है।

प्रादे84 केरलम सीईसी चुनाव लीड प्रियंका सीईसी ने चुनाव में धांधली होने दी तो यह ‘देशद्रोह’ है: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मलप्पुरम (केरलम), कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को चुनावों में धांधली की जानकारी थी और उन्होंने इसे होने दिया, तो यह ‘‘देश के साथ विश्वासघात’’ और ‘‘देशद्रोह का कृत्य’’ है।

प्रादे127 मप्र राहुल गांधी भाजपा ‘इंदौर के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मसखरी के जरिये कुणाल कामरा से लगाई होड़’ : भाजपा का तंज इंदौर (मध्यप्रदेश), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बुधवार को तंज कसते हुए कहा कि इंदौर के हालिया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मंच पर उन्होंने मसखरी के जरिये हास्य कलाकार कुणाल कामरा के साथ इस बात की प्रतिस्पर्धा की कि दोनों में से कौन बेहतर ‘कॉमेडियन’ है।

प्रादे113 महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग लीड उद्धव ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए; महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव मुंबई, शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन आयोग में मतभेद की खबर सामने आने का हवाला देते हुए बुधवार को मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से बर्खास्त किया जाए और लोकतंत्र की हत्या करने के लिए उन्हें जेल भेजा जाए।

वि24 अमेरिका जयशंकर त्रिपक्षीय भारत, फ्रांस और यूएई ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की; त्रिपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की न्यूयार्क, भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यहां एक त्रिपक्षीय मंत्री-स्तरीय बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की गई और अंतरिक्ष व कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्रों में त्रिपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई।

खेल40 खेल एशियाड लीड भारत मीराबाई ने एशियाई खेलों का सूखा खत्म कर जीता रजत, स्कीट के कांस्य ने निशानेबाजी में बचाई लाज नागोया, दिग्गज भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर महाद्वीपीय खेलों में लंबे समय से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म किया जबकि निशानेबाजी में स्कीट टीमों के दो कांस्य पदकों के बावजूद भारत का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly में पाठ्यपुस्तक त्रुटियों और खनन कानून पर भारी हंगामा, 11 मिनट में कार्यवाही स्थगित

Veeramany POCSO Case: मंत्री राजमोहन ने पूर्व मंत्री रेगुपति की टिप्पणी पर उठाए सवाल

Satnam Singh और Salman Khan ने Asian Games की Men Doubles Rowing Final में बनाई जगह

Priyanka Gandhi ने Wayanad में सुरक्षा इंतजामों पर जताई नाराजगी, यात्रा योजना साझा न करने की चेतावनी