National Open Athletics Championships: समरदीप ने तजिंदर को हराकर शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

By Kusum | Sep 30, 2025

एथलीट समरदीप गिल ने सोमवार को मोरहाबादी के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा में तजिंदरपाल सिंह तूर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

समरदीप गिल ने इस दौरान कहा कि, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया। मेरा लक्ष्य अलग था। उन्होंने इस सीजन में सातवीं बार 19 मीटर से ज्यादा का प्रदर्शन किया जिसमें अगस्त में चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप में 19.82 मीटर का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। 

वहीं दो बार के एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदर तूर का ये साल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इस स्पर्धा में वह 20 मीटर से ज्यादा की थ्रो के लिए शक्ति हासिल करने में संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 19.32 मीटर के अपने अंतिम प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीता। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।