उत्तर कोरिया के साथ बहुपक्षीय नहीं, अकेले बातचीत चाहते हैं ट्रंप: अमेरिकी अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार नष्ट करने को लेकर बहुराष्ट्रीय बातचीत में शामिल होने में अमेरिका की रुचि नहीं है। जॉन बाल्टन ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ से कहा कि अमेरिका प्योंगयांग से परमाणु वार्ता में अन्य देशों को अलग करने का प्रयास नहीं कर रहा है लेकिन ‘‘मुझे लगता है कि हमारी यह प्राथमिकता नहीं है।’’ बाल्टन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कम से कम अभी तक (उत्तर कोरियाई नेता) किम जांग उन अमेरिका के साथ आमने-सामने की बातचीत करना चाहते हैं, और ऐसा ही हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि ट्रंप की किम के साथ तीसरी शिखर वार्ता की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, बृहस्पतिवार को रूस के साथ उत्तर कोरियाई नेता की बातचीत के बाद, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु निरस्त्रीकरण संबंधी बातचीत के लिए बहुराष्ट्रीय संवाद फिर से शुरू करने का सुझाव दिया था जो अब तक नाकाम रही है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह