राष्ट्र सुरक्षा को न आउटसोर्स किया जा सकता, न दूसरों पर निर्भर रहा जा सकता: सेना प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि देश की सुरक्षा को न तो आउटसोर्स किया जा सकता है और न ही इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी सैन्य उपकरणों के मामले में हमारा आत्मनिर्भर बनना बहुत ही जरूरी है।’’

उन्होंने कहा, देश की सुरक्षा के संरक्षक होने के नाते हम अपनी क्षमता विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आयात पर पूर्ण रूप से निर्भर नहीं हो सकते और इस बात से हम भलीभांति अवगत हैं।

भविष्य के लिए तैयार रहना हमारी योजना में यह महत्वपूर्ण पहलू है। सेना प्रमुख ने फर्स्टपोस्ट रक्षा शिखर सम्मेलन में कहा कि कोविड​​​​-19 वैश्विक महामारी और दुनिया भर में चल रहे संघर्षों ने जरूरी सैन्य उपकरणों के लिए बाहरी निर्भरता के प्रभाव को दर्शाया है।

उन्होंने कहा, जमीनी लड़ाई में प्रौद्योगिकी एक नए रणनीतिक क्षेत्र के रूप में उभर रही है। वैश्विक महामारी के दौरान महत्वपूर्ण उपकरणों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता और आपूर्ति श्रृंखला में बाधा का प्रभाव सामने आया तथा दुनिया भर में चल रहे संघर्षों से हमने यह सबक भी सीखा।

जनरल पांडे ने कहा, इन घटनाक्रमों ने स्पष्ट रूप से रेखांकित किया कि राष्ट्र की सुरक्षा को न तो आउटसोर्स किया जा सकता है और न ही इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती