National Tourism Day 2025: हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है नेशनल टूरिज्म डे, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jan 25, 2025

हर साल 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य भारत के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना और पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। 25 जनवरी को ही भारतीय पर्यटन मंत्रालय की स्थापना हुई थी। जिससे इस दिन को खास और विशेष महत्व प्राप्त हुआ है। यह दिन भारतीय संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक धरोहर के महत्व पर प्रकाश डालने का दिन है। इस दिन के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने और पर्यटन से जुड़ी जागरुकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। तो आइए जानते हैं पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है और इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य क्या है।

बता दें कि हर साल 25 जनवरी को टूरिज्म डे मनाया जाता है। इस भारतीय पर्यटन उद्योग के महत्व को बढ़ाने के साथ ही पर्यटन से जुड़ी जागरुकता फैलाने का काम किया जाता है। देश में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके, इसलिए यह दिन मनाया जाता है। पर्यटन दिवस के जरिए र्यटकों को आकर्षित करने और पर्यटन स्थलों की पहचान बढ़ाने की कोशिश की जाती है।

उद्देश्य

नेशनल टूरिज्म डे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों को आकर्षित करना है। इसके जरिए लोग देश के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के बारे में भी बताया जाता है। पर्यटन अर्थव्यवस्था पर इसके सकारात्मक प्रभाव को भी रेखांकित करता है। यह दिन पर्यटन स्थलों की देखभाल और उनके संरक्षण की जरूरत पर भी जोर देता है।

कब से मनाया जा रहा है यह दिन

साल 2000 में भारतीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा नेशनल टूरिज्म डे की शुरुआत की गई थी। इस दिन को मनाने का फैसला भारत सरकार ने देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और मजबूत आर्थिक क्षेत्र के तौर पर स्थापित किए जाने के उद्देश्य से किया था। तब से हर साल 25 जनवरी को यह दिन मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस दिन क्यों मनाया जाता है पर्यटन दिवस

दरअसल, 25 जनवरी को भारतीय पर्यटन मंत्रालय की स्थापना हुई थी। इसलिए 25 जनवरी को हर साल नेशनल टूरिज्म डे के रूप में चुना गया। इस दिन पर्यटन से जुड़े तमाम पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। नेशनल टूरिज्म डे मनाकर भारतीय पर्यटन को वैश्विक स्तर पर पहचान देने का प्रयास किया जाता है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें