इंतजार खत्म! जल्द बजने वाली है इन राशि वालों के घर शहनाई, नए साल 2022 में मिलेगा जीवनसाथी

By प्रिया मिश्रा | Dec 15, 2021

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार आने वाला साल कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। नए साल में शनि और बृहस्पति की अनुकूल स्थिति से 4 राशि वालों को उनका जीवनसाथी मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियाँ-

विवाह की दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए साल 2022 बेहद शुभ साबित होगा। नए साल में कर्क राशि के जातकों के लिए जीवनसाथी की खोज समाप्त हो सकती है। इस साल शनि आपके विवाह भाव से गोचर करते हुए अप्रैल में अगले भाव में जाएगा, जिससे आपके लिए विवाह के प्रबल योग बनेंगे। जुलाई में आपके विवाह के घर में शनि की स्थिति से विवाह से संबंधित सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगे। जो जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह साल बहुत शुभ साबित होगा। 

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 शुभ समाचार लेकर आ रहा है। नए साल में सिंह राशि वालों के लिए विवाह की शहनाइयाँ बज सकती हैं। साल की शुरुआत में कोई खास व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है। अप्रैल के महीने में शनि आपके विवाह भाव में गोचर करेंगे और जुलाई तक यहीं रहेंगे। इससे सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल के महीने में विवाह के प्रबल योग बनते नजर आ रहे हैं। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इस साल आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: साल 2022 में इन 4 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है लिस्ट में शामिल?

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए नए साल 2022 में शादी के प्रबल योग बन रहे हैं। नए साल में कुछ ग्रहों की स्थिति से आपकी विवाह संबंधी समस्याएँ समाप्त हो सकती हैं। मार्च तक सिंह राशि के जातकों की जीवनसाथी की तलाश समाप्त हो सकती है। इस साल शनि आपके परिवार के घर में दृष्टि डालेंगे जिसके प्रभाव से आप 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 


वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल 2022 में शुभ परिणाम मिलेंगे। जुलाई के बाद आपकी जीवनसाथी की खोज समाप्त हो सकती है। इस दौरान शनि और बृहस्पति दोनों ही आपकी राशि पर दृष्टि डालेंगे, जिसके फलस्वरूप आपके जीवन में कोई नया शख्स दस्तक देगा। इस साल आपके जीवन में एक ऐसा नया रिश्ता बनेगा जो लंबे समय तक चलने वाला होगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी