सफेद बालों से छुटकारा: Chemical Free Hair Dye के लिए अपनाएं ये Home Remedies, बढ़ेगा Confidence

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 26, 2026

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। बढ़ता हुआ स्ट्रेस के कारण लोगों में उम्र से पहले ही बाल सफेद हो रहे हैं। अगर आप बाजार के केमिकल हेयर डाई के जगह कुछ प्राकृतिक ऑप्शन की खोज में है, तो यह लेख आपके लिए है। अब घर में रखी हुईं चीजों को मिलाकर नेचुरल हेयर ड्राई तैयार कर सकते हैं।

चाहे आपके बाल उम्र से पहले सफेद हो जाए या फिर उम्र बढ़ने के बाद, लेकिन इसका असर व्यक्ति के आत्मविश्वास पर जरुर देखने को मिलता है। अब घर पर ही घरेलू चीजों से नेचुरल हेयर डाई बना सकती हैं-

मेहंदी और आंवला हेयर डाई 

सामग्री

1 चम्मच कॉफी पाउडर 

4 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर 

2 चम्मच आंवला पाउडर 

8-10 लौंग 

जरूरत अनुसार पानी 

लोहे की कड़ाही 

बनाने का तरीका

 - इसे बनाने के लिए 4 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर लोहे की कड़ाही में डालें।

 - उसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच कॉफी पाउडर भी मिलाएं।

 - इसमें अब इतना पानी डालें कि मिश्रण से गाढ़ा-सा पेस्ट बन जाए।

 - फिर इस पेस्ट को रातभर ढककर छोड़ दें और अगले दिन आपकी होम मेड डाई तैयार है।

कैसे लगाएं?

इसे लगाने के लिए सबसे पहले हाथों में प्लास्टिक ग्लव से पहन लें। अब इस पेस्ट को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हाथों में लेकर बालों की जड़ों में लगाएं। इसको बालों में कम से कम 3-4 घंटे तक लगा रहने दें। बाल अच्छे से ड्राई हो जाए, तो सादे पानी से बाल धो लें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

चायपत्ती और कलौंजी का हेयर डाई 

सामग्री 

2 बड़े चम्मच चायपत्ती 

1 बड़ा चम्मच कलौंजी 

8-10 लौंग 

जरूरत अनुसार पानी 

लोहे की कड़ाही 

बनाने का तरीका

 - इसके लिए लोहे के कड़ाही में 2 बड़े चम्मच चायपत्ती , 1 बड़ा चम्मच कलौंजी और 8-10 लौंग के साथ 1 गिलास पानी डालें।

 - अब इस कड़ाही को गैस पर रखें और धीमी आंच पर उबालना है।

 - ध्यान रहे कि पानी आधा हो जाने तक इसे उबालें।

 - जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

 - फिर स्प्रेस बोतल में चायपत्ती के मिश्रण को भर दें।

 कैसे इस्तेमाल करें?

 इस मिश्रण को स्प्रे बोतल की माध्यम से बालों की जड़ों में अच्छे से अप्लाई करें। अब नीचे तक बालों में स्प्रे करें और कम से कम 1-2 घंटे के लिए बाल कवर कर लें। फिर बालों को सादे पानी से धो लें। 

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप