Pimple Free Skin के लिए आजमाएं ये Home Remedy, नीम और Multani Mitti फेस पैक बदल देंगे चेहरे का लुक

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 31, 2026

ऑयली स्किन वाले लोग ज्यादातर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। बार-बार पिंपल का निकालने से स्किन का रंगत भी डाउन हो जाती है। इसके साथ ही चेहरा भी बेजान नजर आने लगता है। अब आप इन समस्याओं से बचने के लिए घर पर ही कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकती हैं। इस लेख हम आपको बताएंगे कि पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए यह खास फेस पैक। 

हम सभी काफी समय से दादी-नानी के नुस्खें को इस्तेमाल किए जा रहे हैं, अब आप भी घर पर इस तरीके से नीम फेस पैक बना सकती हैं।

सामग्री: नीम, शहद और गुलाब जल।

बनाने का तरीका

 - मास्क बनाने के लिए, ताजी नीम की पत्तियों की एक टहनी लें और उन्हें पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।

 - इस पेस्ट को शहद और गुलाब जल में मिलाएं।

 - अब इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का क्ले मास्क

हर किसी के घरों में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल मुंहासों के दाग-धब्बों के लिए सबसे आम फेस मास्क के तौर पर किया जाता है।  मुंहासों के इलाज का एक पुराना नुस्खा है, जिसके कई फायदे हैं। इसका इस्तेमाल मुंहासों के इलाज, त्वचा का रंग निखारने, पिगमेंटेशन कम करने, त्वचा को साफ करने और अतिरिक्त तेल बनने को कंट्रोल करने के लिए मास्क के तौर पर किया जाता है।

सामग्री: मुल्तानी मिट्टी, हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर और दूध/गुलाब जल/नींबू का रस।

बनाने की विधि

 -एक बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी पाउडर और एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।

 - इस मिश्रण में दूध, गुलाब जल या नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर  10-15 मिनट तक लगाएं और बाद में पानी से चेहरा धो लें। 

प्रमुख खबरें

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया

Chai Par Sameeksha: UP में किसे मिलेगा जाटों का साथ? Rahul Gandhi की 2024 वाली रणनीति!

Kajari Teej 2026: क्यों कहलाती है यह Saturi Teej, जानें इस पावन Festival की पौराणिक पूजा विधि

China की नई Border Check नीति से बढ़ी Taiwan की चिंता, नागरिकों के लिए जारी की गई सख्त चेतावनी