बेजान त्वचा में नई जान डालते यह नेचुरल मॉइश्चराइजर

By मिताली जैन | Jan 12, 2019

कड़कड़ाती ठंड के मौसम की मार स्किन पर साफ दिखाई देती है। आमतौर पर, इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाएं स्किन की प्राकृतिक नमी को छीन लेती हैं। जिसके कारण स्किन बेहद रूखी व डल नजर आती है। स्किन में दोबारा जान डालने के लिए उसे मॉइश्चराइज करना बेहद आवश्यक होता है। यूं तो मार्केट में कई तरह के मॉइश्चराइजर मिल जाते हैं लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी किचन में ही कुछ प्राकृतिक मॉइश्चराजइर की तलाश कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

इसे भी पढ़ेंः कॉलेज जाने वाली लड़कियों को अपने पर्स में ज़रूर रखनी चाहिए ये खास चीज़ें

शहद

शहद एंटी−बैक्टीरियल होने के साथ−साथ एक्ने की समस्या को भी दूर करता है। इतना ही नहीं, यह स्किन की नमी को बरकरार रखने के साथ उसे गहराई से क्लीन भी करता है। अगर सर्दी के मौसम में आप ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो इसका प्रयोग अवश्य करें। इसके इस्तेमाल के लिए दो टेबलस्पून शहद लेकर उसमें आठ टेबलस्पून पानी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इसे स्किन पर लगाकर सूखने दें। अंत में गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें।

इसे भी पढ़ेंः सेहत को दुरुस्त रखने वाली मेथी खूबसूरती भी निखारती है, ऐसे करें इस्तेमाल

ऑलिव ऑयल 

ऑलिव ऑयल एक बेहतरीन नेचुरल मॉइश्चराइजर माना गया है। इसमें पाए जाने वाले एंटी−ऑक्सीडेंट्स व नेचुरल एसिड्स स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन की प्राकृतिक नमी को तो रिस्टोर करता है ही, साथ ही सूरज की किरणों के हानिकारक प्रभाव को भी न्यूनतम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लेकर उसमें कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की मिलाएं। अब इसे नहाने के पानी में इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त ऑलिव ऑयल में दूध व शहद मिलाकर भी एक फेस पैक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।


मलाई

आपने घरों में अक्सर होंठ फटने पर महिलाओं को मलाई का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। होंठों की तरह ही स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए दूध के उपर से ताजी मलाई निकालें और फिर उस मलाई की मदद से पूरी स्किन की मालिश करें। यह इतनी इफेक्टिव है कि एक बार में ही आपको फर्क नजर आएगा।

इसे भी पढ़ेंः इस तरह इस्तेमाल करिये फेस प्राइमर, मिलेगा परफेक्ट लुक


घी

मलाई की तरह की घी भी स्किन के रूखेपन को दूर करने में बेहद असरकारक होता है। यह एक ऐसी चीज है जो हर किचन में बेहद आसानी से मिल जाती है। बस आपको इतना करना है कि इसे एक कटोरी में निकालकर हल्का सा गर्म करें और फिर पूरी स्किन पर इसकी मदद से मालिश करें। यकीन मानिए, इसके इस्तेमाल के बाद रूखी व बेजान त्वचा में एक नई जान आ जाएगी। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास