'पाप के बाद कुदरत झाड़ू चलाता है', अरविंद केजरीवाल बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही भाजपा

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य पार्टी नेताओं के साथ चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित "धोखाधड़ी" को लेकर भाजपा पर वार करते हुए 'शर्मनाक' बताया। उन्होंने कहा कि अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इनका (भाजपा) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा। फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है? उन्होंने कहा कि देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए... अगर 2024 में किसी तरह ये(भाजपा) आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Mamata-Kejriwal की हल्लाबोल पॉलिटिक्स दिल्ली और बंगाल के असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, उप महापौर आले मोहम्मद इकबाल और विधायकों और पार्षदों सहित उसके कुछ नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ उनके विरोध प्रदर्शन से पहले नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आप विधायकों और पार्षदों को घर में नजरबंद कर दिया गया या हिरासत में ले लिया गया, जबकि इसके स्वयंसेवकों को भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने से रोक दिया गया।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में तेजी के बीच Sensex 460 अंक फिसला, Nifty भी 124 अंक टूटा

Blue Energy Motors केंद्र की Parivartan योजना से जुड़ी, Delhi NCR में चलेंगे स्वच्छ वाणिज्यिक ट्रक

PC Jeweller का Net Profit 58 प्रतिशत बढ़ा, 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी Debt Free

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक