Navalny Death Case : अमेरिका ने रूस पर ‘व्यापक प्रतिबंध’ का संकल्प जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी नेता एलेक्स नवलनी की मौत के मामले को लेकर वह रूस पर अतिरिक्त ‘‘व्यापक प्रतिबंध’’ लगाने की योजना बना रहा है।

अमेरिका और इसके सहयोगी देशों ने रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद मॉस्को पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। किर्बी ने कहा कि अमेरिका को नहीं पता कि नवलनी की मृत्यु कैसे हुई, लेकिन अंतिम जिम्मेदारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ही है।

वहीं, रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मां ल्यूडमिला नवलनाया ने मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हस्तक्षेप करने और उनके बेटे का शव उन्हें सौंपने की अपील की।

ल्यूडमिला नवलनाया एक वीडियो में उस आर्कटिक क्षेत्र में दिखाई दीं जहां नवलनी की मौत हुई थी। नवलनी की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नवलनाया ने कहा, ‘‘व्लादिमीर पुतिन मैं आपसे अपील करती हूं। इस मामले का समाधान केवल आप कर सकते हैं। मुझे अपने बेटे का शव देखने दें। मेरी मांग है कि शव तत्काल मुझे दिया जाए, ताकि मैं उसे सम्मान के साथ दफना सकूं।

प्रमुख खबरें

Raghav Chadha का आरोप, AAP सरकार ने मतदाता सूची में नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखवाया

पाकिस्तान से यारी पड़ी इतनी भारी, पुराना कर्ज चुकाने के लिए सऊदी ले रहा 8 अरब डॉलर का लोन

Famous Krishna Temple: Puri Jagannath से Bhalka Tirth तक, जानिए श्रीकृष्ण के चमत्कारी Temples का रहस्य

पंजाब की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के राघव चड्ढा, AAP पर लगाया राजनीतिक बदले का आरोप, पार्टी का पलटवार