नवीन पटनायक ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बनने पर उमर अब्दुल्ला को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2024

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी। उमर अब्दुल्ला ने आज जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित करने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में यह पहली चुनी हुई सरकार है।

पटनायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उमर अब्दुल्ला जी को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं कामना करता हूं कि आपके नेतृत्व में और लोगों के सहयोग से जम्मू-कश्मीर और अधिक विकसित होगा। शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर