ओडिशा के CM नवीन पटनायक पहली बार दो विधानसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक पहली बार राज्य में दो सीटों - बिजेपुर और अपने गृह क्षेत्र हिन्जिली से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पटनायक ने सोमवार को बीजद उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। इसमें लोकसभा की 21 सीटों में से नौ सीटों और विधानसभा की 147 में से 54 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गंजाम जिले में हिन्जिली और पश्चिम ओडिशा के बारगढ़ जिले में बिजेपुर से चुनाव लड़ेंगे।

ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर चार चरण में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होगा। हिन्जिली और बिजेपुर में 18 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होगा। बीजू जनता दल प्रमुख ने एक दिन पहले ही संकेत दिया था कि वह पश्चिम ओडिशा की एक सीट से चुनाव लड़ेंगे। पटनायक की यह घोषणा महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा ने 2017 के पंचायत चुनावों में पश्चिमी ओडिशा में शानदार प्रदर्शन किया था। पटनायक दक्षिण ओडिशा में हिन्जिली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और 2000 के बाद से लगातार विधानसभा चुनाव जीते हैं।

प्रमुख खबरें

I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Money Laundering केस में ED की बड़ी कार्रवाई

Online Gaming पर केंद्र सरकार का एक्शन, MeitY ने जारी किए नए नियम, 1 मई से होंगे लागू

South Delhi Case: IRS अफसर की बेटी से हैवानियत, शैतान Rahul बोला- मुझे कोई पछतावा नहीं

Tamil Nadu Election: बूथ पर Robot ने किया वोटर्स का स्वागत, Coimbatore में दिखा अनोखा नजारा