AAP को लेकर बोले नवजोत सिंह सिद्धू, अगर वैचारिक मतभेद हैं तो गठबंधन नहीं बन सकता

By अभिनय आकाश | May 29, 2023

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ अपनी पार्टी को आगाह किया है। सिद्धू ने ये घोषणा करते हुए कि कहा कि वो नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करेंगे और दोनों के बीच 'वैचारिक मतभेद' को देखते हुए कोई भी सौदा असंभव है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि नैतिक मूल्य आज सबसे निचले स्तर पर हैं...लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर दिया गया है। अगर वैचारिक मतभेद हैं तो गठबंधन नहीं बनाया जा सकता है। 2024 में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर बोले पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कि अगर वैचारिक मतभेद हैं तो गठबंधन नहीं बन सकता।

इसे भी पढ़ें: Punjab: बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व सांसद राहुल गांधी के साथ एक 'ऐतिहासिक' बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ हफ्तों से प्रमुख विपक्षी नेताओं तक पहुंच रहे हैं, इसलिए यह अफवाह है कि बिहार में आयोजित होने वाली बैठक महत्वपूर्ण है।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत