Punjab में कांग्रेस-आप के घमासान के बीच INDIA गठबंधन पर Navjot Singh Sidhu ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2023

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ एक ‘ऊंचे पहाड़’ की तरह खड़ा है और इसकी शान यहां-वहां आने वाले तूफान से प्रभावित नहीं होगी। सिद्धू का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब पंजाब में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कई कांग्रेस नेता 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। सिद्धू ने कहा, ‘‘पंजाब को यह समझना चाहिए कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, न कि पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने का।’’

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh । स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में CM Yogi ने जनसभा को किया संबोधित, सीतापुर को दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात

एक सितंबर को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने मुंबई में अपनी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों को ‘‘जहां तक संभव हो’’ एक साथ लड़ने का संकल्प लेते हुए इस बात पर जोर दिया कि राज्यों में सीट-बंटवारे की व्यवस्था ‘‘सहयोगात्मक भावना’’ के साथ जल्द से जल्द संपन्न की जाएगी। विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है जो गठबंधन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी और सीट बंटवारे पर काम शुरू करेगी। गठबंधन के नेताओं ने यह भी विश्वास जताया कि नया मोर्चा भाजपा को आसानी से हरा देगा।

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..