Shardiya Navratri के 9 दिनों के लिए 9 रंगों वाले बेस्ट Traditional Outfit

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 09, 2026

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। अगर इस बार आप व्रत रखने जा रहे हैं या फिर 9 दिनों तक पूजा-पाठ करेंगे, तो नौ दिनों तक नौ अलग-अलग शुभ रंगों के कपड़े पहनना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

नवरात्रि के 9 रंग और हर दिन के लिए 3-3 यूनिक आउटफिट ऑप्शंस

नौ दिनों में नौ खास रंगों का एक कम्प्लीट फैशन गाइड आपको बताने जा रहे हैं-

पहला दिन - नारंगी रंग

नवरात्रि का पहले दिन मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहती हैं, तो आप नारंगी कलर के कपड़े जरुर पहनें। ऐसे में घटस्थापना के समय नारंगी कलर की खूबसूरत चनिया चोली पहन सकती हैं। वहीं, आप नारंगी कलर का शरारा या सिल्क नारंगी साड़ी भी पहन सकती हैं।

दूसरा दिन - सफेद रंग

नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। इस दिन आप पूजा के लिए सफेद रंग का वस्त्र पहन सकती हैं। आप चाहे तो ऑल-व्हाइट कॉटन चनिया चोली पहन सकती हैं या चिकनकारी वर्क वाला सफेद अनारकाली सूट भी पहन सकती हैं। यदि आप व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहनना चाहती हैं, तो वह भी बेस्ट रहने वाला है।

तीसरा दिन - लाल रंग

तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस दिन आप रेड कलर की आउटफिट वियर कर सकते हैं। इस समय पूजा के दौरान या डांडिया नाइट में पहनने के लिए क्लासिक ब्राइट रेड गुजराती चनिया चोली और हैवी झुमके ट्राई कर सकते हैं। वहीं, ऊपर रेड कांजीवरम साड़ी या रेड कुर्ती-स्कर्ट सेट भी वियर कर सकते हैं।

चौथा दिन - शाही नीला रंग

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इसलिए इस दिन आप सबसे अलग दिखने के लिए रॉयल ब्लू कलर का वेलवेट या सिल्क लहंगा वियर कर सकती हैं। वहीं, आप नेवी ब्लू प्रिंटेड अंगरखा कुर्ती और गोटा-पत्ती प्लाजो भी ट्राई कर सकती हैं। आपके लिए ब्लू घेरदार अनारकाली सूट भी इस दिन पहनने के लिए बेस्ट रहने वाला है।

पांचवां दिन - पीला रंग

नवरात्र के पांचवें दिन आप पीला कलर के कपड़े को पहन सकते हैं। इसके लिए आप बंधेज वर्क वाली पीले रंग की चनिया चोली को वियर कर सकते हैं। चाहे तो पीले रंग का अनारकली सूट येलो चंदेरी सिल्क साड़ी भी बेहतरीन लगेगी।

छठा दिन - हरा रंग

छठे दिन आप हरे रंग के वस्त्र वियर कर सकते हैं। इसके लिए आप बॉटल ग्रीन कलर का घेरदार गाउन पहन सकती हैं या फिर ग्रीन कलर का प्लेन कुर्ता-प्लाजो सेट भी सही रहेगा। यदि आप साड़ी पहनना चाहती हैं, तो ग्रीन पटोला साड़ी बेस्ट रहने वाली है।

सातवां दिन - ग्रे रंग

सातवां दिन यानी के मां कालरात्रि की पूजा के समय ग्रे कलर का गरारा को वियर कर सकते हैं। वहीं, आप ऑफिस लुक को खास बनाने के लिए ड्रेस वियर कर सकती हैं। ग्रे कलर का कुर्ता सेट भी पहन सकते हैं। आप चाहे तो इंडो-वेस्टर्न भी वियर कर सकते हैं।

आठवां दिन - बैंगनी रंग

नवरात्रि के आठवें दिन आप पर्पल या वाइन कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला गरबा लहंगा पहन सकते हैं, जो कि खासकर डांडिया नाइट के लिए एकदम बेस्ट रहने वाला है। वहीं, आप बैंगनी रंग का बनारसी सिल्क सूट और नेट दुपट्टा भी ट्राई कर सकती हैं। बैंगनी रंग की साड़ी भी आप पहन सकते हैं।

नौवां दिन- मयूर हरा या पीकॉक ग्रीन

नवरात्रि के 9वें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के समय आप एक बार फिर हरे रंग के खूबसूरत आउटफिट पहन सकती हैं। आप इस दिन पीकॉक ग्रीन कलर का शानदार ट्रेडिशनल लहंगा, मयूर हरे रंग की अनारकाली या हरी सिल्क साड़ी पहन सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट

Uttarakhand के 106 युवाओं को सीएम कौशल योजना से विदेशों में मिली नौकरी