Navratri Look के लिए 1500 रुपये का बजट, ऑफिस से लेकर गरबा तक ऐसे संवारें स्टाइल

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 11, 2026

नवरात्रि के दौरान महिलाएं और लड़कियां गरबा-डांडिया नाइट की आउटफिट को लेकर काफी परेशान रहती है। शारदीय नवरात्रि के समय हर जगह गरबा और डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गरबा के लिए लहंगा-चोली पहना जाता है, इसके लिए महिलाएं काफी समय तैयारी करती हैं। ऑफिस के लिए भी महिलाएं एथनिक लुक के लिए स्टाइलिश आउटफिट देखती हैं। बजट के अंदर हर कोई आउटफिट चाहता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 1500 रुपये में नवरात्रि लुक को कैसे खास बना सकते हैं।

यदि आपको ऑफिस के लिए नवरात्रि लुक थोड़ा ट्रेडिशनल चाहिए, तो इसके लिए नए कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं होती है। अपनी अलमारी में रखी प्लेन कुर्ती को भी आप आसानी से फेस्टिव वाला लुक दे सकती हैं। बस आपको लाइट कलर की कुर्ती के साथ कलरफुल दुपट्टा लेना है।

यदि आपके पास पहले से कुर्ती और पैंट है, तो करीब 250 से 350 रुपये तक में अच्छा प्रिंटेड दुपट्टा खरीद सकते हैं। इसके साथ ही छोटे झुमके या ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स पहनें। अगर आपके पास पहले से हैं, तो आपको खर्च और कम हो जाएगा। ऑफिस के लिए सिंपल लुक बेहतर लगता है। आप एथनिल लुक को खास बनाने के लिए ओपन हेयर्स रख सकती हैं।

Navratri Garba Look: 700 रुपये में बनाएं रंगीन और स्टाइलिश लुक

फैशन के दौर में गरबा नाइट के मौके पर कलरफुल कपड़े, घेरदार स्कर्ट और बड़े झुमके अच्छे लगते हैं, लेकिन इसके लिए महंगा चनिया-चोली सेट खरीदना जरुरी नहीं। इसके लिए आपको कोई लॉन्ग या घेरदार स्कर्ट है, तो उसको क्रॉप टॉप या फिटिंग वाली कुर्ती पहन सकती हैं।

गुजराती टच देने के लिए आप कोई कलरफुल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसको आप कमर पर बांध सकती हैं या एक तरफ से अच्छी तरह पिन कर सकती हैं, जिससे डांस करते समय बार-बार गिरे नहीं। साथ ही आप बड़े झुमके, चूड़ियां और बिंदी लगाएं।

₹1500 में तीनों Navratri Looks का बजट कैसे बनाएं?

ऑफिस लुक: दुपट्टा और छोटे ईयररिंग्स के लिए करीब 400 रुपये।
गरबा लुक: प्रिंटेड स्कर्ट या कलरफुल दुपट्टे के लिए करीब 700 रुपये।
पूजा लुक: बिंदी, ईयररिंग्स या छोटी एक्सेसरी के लिए करीब 300 रुपये।
एक्‍स्‍ट्रा खर्च: करीब 100 रुपये किसी छोटी जरूरत के लिए बचाकर रखें।

कुल मिलाकर आपका पूरा बजट 1500 के अंदर में है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्कर्ट, कुर्ती या ज्वेलरी है, तो बचे हुए पैसे से एक अच्छी एक्सेसरी खरीद सकते हैं।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe