भक्तों ने झंडेवाला देवी मंदिर में माँ ब्रह्मचारिणी के दर्शन किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

प्रेस विज्ञप्ति/नई दिल्ली। नवरात्र के दूसरे दिन माँ भगवती के द्वितीय स्वरूप "माँ ब्रह्मचारिणी" की आराधना व पूजा-अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई। घोर तपस्या करने के कारण इन्हें तपश्चरिणी अथवा ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। माँ का यह स्वरूप सौम्य व अनन्त फल देने वाला है।

इसे भी पढ़ें: झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव शुरू

प्रात: 4:00 बजे से रात्रि 12 बजे तक सारे कार्यकर्मों का सीधा प्रसारण झंडेवाला देवी मंदिर यूट्यूब चैनल पर किया गयाl किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये एम्बुलेंस व अग्निशमन गाड़ियां सदैव तत्पर रहती हैं। 09.10.21 को देवी के तीसरे व चौथे स्वरूप की पूजा-अर्चना विधि-विधान द्वारा की जायेगी।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav