Women Festival Wear | नवरात्रि का गरबा हो या शादी की बारात.. बॉलीवुड की अपसराओं से ले सकते हैं फैशन टिप्स | Bollywood Actress Lahanga Look | Photos

By रेनू तिवारी | Sep 28, 2024

भारत में अक्तूबर से लेकर साल के आखिर तक काफी धूमधाम वाला समय होता है। लोगों की शादियां होती है और काफी ज्यादा त्योहार भी होते हैं। शारदीय नवरात्रि- दशहरा, दीपावली की चमक और क्रिसमस की धूम होती है। ऐसे में खूबसूरत दिखना भी जरूरी है। शादियों में लोगों सुंदर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज देने जा रहे हैं जिससे आपको खूबसूरत दिखने में मदद मिलेगी। हमने इस आर्टिकल में हमले कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिससे आप स्टाइलिश लुक और बहुत ही युनिक लुक अपना सकती हैं। यहां पर नवरात्रि में गरबा के दौरान किस तरह का लहँगा पहले, शादी में क्या पहने, दीपावली में कौन सा लुक अपना सकते हैं। आइये देखते हैं- 

 

 

आप डांडिया नाइट के लिए जान्हवी कपूर के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। चनिया चोली स्टाइल लहंगा, गले में चोकर, बालों का बन, गजरा और कमरबंद आपको परफेक्ट डांस लुक देगा।

 

 


आप चाहें तो शिल्पा शेट्टी की तरह ऑक्सीडाइज्ड जूलरी से अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। शादियों में अच्छा दिखने  के लिए आप इस तरह का कोई भी मल्टीकलर लहंगा कैरी कर सकती हैं और इसके साथ खुले बाल, नोज पिन और बड़े गोल झुमके, गले में चोकर आपको खूबसूरत लुक देगा।

 

 

(Photo Credit Instagram)


अगर आप कुछ अलग तलाश रही हैं तो इस बार आप कंगना रनौत की तरह अपना लुक कैरी कर सकती हैं। अपने बालों को बन में बांधें और गुलाब के फूलों से सजाएं। कंगना की तरह लहंगा और दुपट्टा कैरी करें। कंट्रास्टिंग नेकपीस और झुमके पहनें।

 

 

(Photo Credit Instagram)


इन दिनों लाइट और न्यूट्रल शेड्स फैशन में हैं। आप जेनेलिया डिसूजा की तरह ऑफ व्हाइट दुपट्टा और मल्टीकलर लहंगा पहन सकती हैं। झुमके, चोकर और बन के साथ लुक को कंप्लीट करें।

 


 

 (Photo Credit Instagram)

दीपावली हो या गरबा अंबानी परिवार हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाता है। गरबा के दिन आप अंबानी परिवार की छोटी बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट के लुक को कॉपी कर सकती हैं। 



 

 (Photo Credit Instagram @azafashions)

 

राधिका मर्चेंट ने जिस तरह से मल्टी कलर लहंगे को पिनअप करके पहना है, उससे आप गरबा में काफी सहज महसूस करेंगी। आप इस लुक को लंबी चोटी और सिंपल मेकअप के साथ पूरा कर सकती हैं।

 


 

(Photo Credit Ani)

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardeep Singh Puri Birthday: UN में मनवाया था लोहा, आज Modi Government के पावरफुल मंत्री, 74 के हुए Hardeep Puri

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

Horoscope 15 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?