Navratri Special: रेड सूट के साथ पहनें ये Unique Kada Designs, आप पर टिक जाएंगी सबकी निगाहें

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 18, 2026

नवरात्रि का पर्व कल यानी 19 मार्च से शुरु हो रहा है। नवरात्र के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। इन दिनों साधक नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। नवरात्रि के अवसर पर लड़कियां ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करती है। इन आउटफिट के साथ कड़े, कंगन या चूड़ियां भी सब मैचिंग कलर्स के ही लेती हैं। अगर आप ऑफिस या कॉलेज में पढ़ने जाती हों और लाल रंग का सूट पहनने का सोच रही हैं तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रेड सूट के साथ लेटेस्ट डिजाइन वाले कड़े जरुर पहनें।

आजकल सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड में कुंदन कड़े के चलन काफी चल रहा है। इन कड़े में खूबसूरत फूलों का डिजाइन बनाया जाता है। रेड सूट के साथ आप चांदी का ये कड़ा पहन सकते हैं। ये एकदम स्टाइलिश और मॉर्डन कंट्रास्ट लुक देगा। इसको आप पूजा में भी पहन सकती हैं।  

सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड रूबी कड़ा

एथनिक सूट में जान डालने के लिए आप अपने हाथों में सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड रूबी कड़ा पहन सकते हैं। इस तरह के कड़े आपके लुक को और भी खास बना देंगे। जालीदार डिजाइन और छोटे रेड स्टोन इसे ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक देगा।

हैवी सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कड़ा

नवरात्र में हैवी सिल्वर कड़ा पहनना हाथों को खूबसूरत बना देंगा। इसमें लाल और हरे रंग का मीनाकारी का काम किया गया है। इसको आप ऑनलाइन या ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। 

एंटीक सिल्वर नक्काशीदार कड़ा

रेड कलर के सूट के साथ यह सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कड़ा बेहद खूबसूरत लगता है। इसकी महीन और घनी कारीगरी इसे खास एंटीक और पारंपरिक अंदाज देती है। अगर आप एथनिक स्टाइल को पसंद करती हैं, तो यह कड़ा आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकता है।

सिल्वर फ्लोरल जालीदार कड़ा

ट्रेडिसनल लुक को शानदार बनाने के लिए नवरात्रि में सिल्वर फ्लोरल जालीदार कड़ा पहन सकते हैं। इस पर बने छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन और जालीदार नक्काशी ने इसकी खूबसूरती बढ़ा दी है। नवरात्र में सबसे अलग दिखने के लिए इस तरह के कड़ा को पहन सकते हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप