Karambir Singh Birthday: नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह मना रहे 65वां जन्मदिन, जानिए दिलचस्प बातें

By अनन्या मिश्रा | Nov 03, 2024

भारतीय नौसेना के 24वें और वर्तमान नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह आज यानी की 03 नवंबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह ऐसे पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं, जो बल का संचालन करेंगे। बता दें कि उन्होंने सुनील लांबा से नौसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीज थे। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर करमबीर सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बता दें कि पंजाब के जालंधर में भारतीय वायु सेना अधिकारी के घर 03 नवंबर 1959 को करमबीर सिंह का जन्म हुआ। वह अपने परिवार की दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी हैं। उन्होंने नासिक के बार्न्स स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और फिर वह पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल हुए, जहां पर वह हंटर स्क्वाड्रन में थे। 

करियर

साल 1980 में करमबीर सिंह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। वह सर्वाधिक सम्मानित एडमिरलों में से एक हैं। साथ ही उनको अति विशिष्ट सेवा पदक, परम विशिष्ट सेवा पदक, ऑपरेशन विजय पदक और ऑपरेशन पराक्रम पदक जैसे कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। मिसाइल कार्वेट आईएनएस विजयदुर्ग, भारतीय तटरक्षक जहाज चांदबीबी और दो गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली जैसे कई अग्रणी नौसेना युद्धपोतों की करमबीर सिंह ने कमान संभाली है।

करमबीर सिंह की अन्य अहम फ्लैग नियुक्तियों की बात करें, तो वह महाराष्ट्र और गुजरात नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में त्रि-सेवा एकीकृत कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के पद शामिल हैं। वरिष्ठता के बजाय योग्यता के आधार पर करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख के रूप में चुना गया था।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर