नौसेना प्रमुख ने कहा आईएनएस विक्रांत से विमानों का संचालन अगले साल मई-जून तक हो सकता है शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2022

नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार ने बुधवार को कहा कि नए विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से विमानों के संचालन की प्रक्रिया के अगले साल मई या जून तक शुरु होने की संभावना है। उन्होंने महाराष्ट्र में पुणे जिले के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 143वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि विमानवाहक पोत के समुद्री परीक्षण हो गए हैं जिसके बाद उसे नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि अब पोत से विमानों के संचालन के लिए परीक्षण शुरू किए गए हैं।

एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘इस साल हमने नौसैनिकों के लिए 3,000 रिक्तियां निकाली थी जिसके लिए हमें 10 लाख आवेदन मिले और इनमें से 82,000 आवेदन महिलाओं से मिले।’’ नौसेना की आधुनिकीकरण की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना आधुनिकीकरण कार्यक्रम चला रही है। हमारा पहला छोटा जहाज 1960 में शामिल किया गया...। उसके बाद से हम बड़े तथा और बड़े जहाज बना रहे हैं। इसके बाद हमने विध्वंसकों, कल्मीनेटर और विमानवाहक पोतों का निर्माण शुरू कर दिया। संयोग से नया विमानवाहक पोत 76 फीसदी स्वदेश निर्मित है इसलिए यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।’’ उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्ष में भारत में बनाए गए 29 जहाज और पनडुब्बी बेड़े में शामिल किए गए।

इसे भी पढ़ें: सूत्रों का दावा, G-20 में आतंकवाद और आपूर्ति श्रृंखला जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा भारत

एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘हमारे 45 जहाज निर्माणाधीन हैं जिनमें से 43 भारत में बने हैं। हम 49 अन्य जहाजों की आवश्यकता की स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं इसलिए आधुनिकीकरण की योजना पर बहुत ध्यान है और सरकार हमारा सहयोग कर रही है। उम्मीद के मुताबिक कार्य प्रगति पर है।’’ भारतीय नौसेना के लिए बजट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘बजट की कोई दिक्कत नहीं है। सभी कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए सरकार से पर्याप्त बजट मिला है।

प्रमुख खबरें

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम