नौसेना प्रमुख ने दक्षिणी कमान के नाविकों से बातचीत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2021

कोच्चि|  भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बुधवार को यहां दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) के नाविकों और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और कमान को मजबूत बनाए रखने के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह सचिव ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

उन्होंने मित्र देशों के साथ दोस्ती बनाए रखने में एसएनसी की अगुवाई में प्रशिक्षण अभियान के प्रयासों की भी तारीफ की।

एडमिरल ने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान नागरिक प्रशासन की सहायता प्रदान करने में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने के लिए दक्षिणी नौसेना कमान के कर्मियों की भी सराहना की।

चार दशकों से अधिक समय तक विशिष्ट सेवा के बाद 30 नवंबर को नौसेना से सेवानिवृत्त हो रहे एडमिरल सिंह मंगलवार को कोच्चि पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, एक आम नागरिक की मौत

प्रमुख खबरें

ऐसा मारेंगे...परमाणु बम वाले मुनीर को हूती की खुली धमकी, पाकिस्तानी सेना में मची खलबली

मजबूत US Dollar के दबाव से Gold Price टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरा

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया