अमेरिका में क्रैश हुआ नेवी का प्लेन, 5 की मौत, मचा भयंकर बवाल

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2025

अमेरिका के टेक्सास में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गैल्वेस्टन के पास मेक्सिको की नौसेना का एक छोटा विमान समुद्र में क्रैश हो गया। यह विमान किसी सैन्य ऑपरेशन पर नहीं बल्कि एक मेडिकल मिशन पर था। विमान में कुल आठ लोग सवार थे। जिनमें नौसेना के अधिकारी और आम नागरिक शामिल थे। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक इस हादसे में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी लोगों का पता लगाने के लिए समुद्र में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको ने बढ़ाया टैरिफ, भारत ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

मेक्सिको की नौसेना ने अपने बयान में बताया कि विमान में चार नौसेना अधिकारी और चार नागरिक मौजूद थे। इन नागरिकों में एक बच्चा भी शामिल था। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि मृतकों में कौन-कौन शामिल है। नौसेना ने इस हादसे को एक दुर्घटना बताया और कहा है कि इसके कारणों की गहराई से जांच की जाएगी। वहीं जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक इस विमान में सवार दो लोग मिचू एंड माऊ फाउंडेशन से जुड़े हुए थे। यह एक गैर लाभकारी संस्था है जो गंभीर रूप से झुलसे बच्चों के इलाज और उनकी मदद के लिए काम करती है और ऐसा बताया जा रहा है कि विमान एक जले हुए मरीज को इलाज के लिए ले जा रहा था। यानी यह उड़ान किसी की जान बचाने की कोशिश में थी, लेकिन खुद हादसे का शिकार हो गई।

इसे भी पढ़ें: Mexico के मिचोआकान राज्य में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत, सात घायल

 यह दुर्घटना गिल्वेस्टन के पास एक कॉजवे के बेस एरिया के नजदीक हुई। यह इलाका हस्टन से करीब 50 मील दक्षिण पूर्व में स्थित है। जैसे ही विमान समुद्र में गिरा। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपातकालीन एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई। अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। समुद्र में नाव, गोताखोरों और ड्रोन की मदद से तलाश की गई। मेक्सिको की नौसेना ने भी कहा कि वो अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में पूरा सहयोग कर रही हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत