वानखेड़े पर फिर बरसे नवाब मलिक, बोले- जेल में डालने वाला जेल जाने से डरने लगा

By अंकित सिंह | Oct 28, 2021

ड्रग्स मामले में बंबई हाई कोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टॉर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दे दी है। इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने बयान दिया है। नवाब मलिक ने कहा कि आज हाई कोर्ट ने आर्यन खान समेत 3 लोगों को ज़मानत दी है। इससे पहले कल 2 लोगों को NDPS स्पेशल कोर्ट ने ज़मानत दी थी।  जिस तरह का फर्जी मामला बनाया गया। पहले ही उनकी ज़मानत को सकती थी। हमेशा NCB के वकीलों के जरिए NCB अपनी भूमिका बदलती रहती है। NCB अधीकारी समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए नवाब मलिक ने कहा कि जिस अधिकारी ने इन लड़कों को जेल में डाला था आज वही डर के मारे कोर्ट में गया कि ये मुंबई पुलिस जो जांच कर रही है उसे CBI को ट्रांसफर किया जाए। जेल में डालने वाला आज जेल में जाने से डरने लगा। जो फर्जीवाड़ा इन्होंने किया है वो खुल खुलकर सामने आने लगा है। आपको बता दें कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत के लिए बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता