समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक का हमला जारी, कहा- NCB अधिकारी का जीवन फर्जीवाड़े से भरा है

By अंकित सिंह | Oct 27, 2021

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के निशाने पर हैं। एक बार फिर से नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीबी अधिकारी का जीवन फर्जीवाड़े से भरा है। नवाब मलिक ने कहा कि फर्जी कागजात के आधार पर समीर वानखेडे अधिकारी बने उन्होंने एक दलित का हक मारा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक जांच में कई चीजें सामने आ जाएंगी। कई गवाहों के कॉल डिटेल की भी जांच होनी चाहिए। नवाब मलिक ने मांग की कि मालदीव के दौरे को भी देखा जाना चाहिए। नवाब मलिक ने दावा किया कि क्रूज पर ट्रक पार्टी में एक अंतरराष्ट्रीय माफिया मौजूद था। नवाब मलिक ने कहा कि समीर, प्रभाकर, गोसावी के सीडीआर की जांच होनी चाहिए। क्रूज पार्टी में कुछ लोगों को टारगेट करके फंसाया गया है। ग्रुप पर पार्टी में एक दाढ़ीवाला भी मौजूद था। क्रूज के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच होनी चाहिए। दाढ़ी वाले की महिला मित्र क्रूज में पिस्तौल के साथ थी। दाढ़ीवाला समीर वानखेडे का दोस्त बताया जा रहा है। 

  

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार