नवाब मलिक का वानखेड़े का जन्म प्रमाणपत्र जाली होने का दावा, एनसीबी अधिकारी ने की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने सोमवार को दावा किया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मंडल निदेशक समीर वानखेड़े ने अपने जन्म प्रमाणपत्र समेत जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। मलिक ने कथित प्रमाणपत्र की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘समीर दाऊद वानखेड़े का यहां से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा।’’

इसे भी पढ़ें: लालू के बयान पर कांग्रेस ने कहा: उनका सम्मान करती है, उपचुनावों में फैसला जनता करेगी

मलिक द्वारा पोस्ट की गयी तस्वीर में एनसीबी अधिकारी के पिता का नाम दाऊद दिखाया गया है। वानखेड़े ने कहा कि उनके पिता का नाम ज्ञानदेव है जो एक आबकारी अधिकारी थे। मलिक नशीले पदार्थ के एक मामले में अपने दामाद की गिरफ्तारी के बाद से ही वानखेड़े पर निशाना साध रहे हैं। मलिक ने दावा किया था कि एनसीबी अधिकारियों ने उनके दामाद पर गलत आरोपों में मुकदमा दर्ज किया और उनके पास से कोई प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद नहीं किया गया। राकांपा प्रवक्ता मलिक ने हाल में दावा किया था कि उनकी सरकार जल्द ही वानखेड़े को जेल पहुंचाएगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर