NCP नेता नवाब मलिक को को कोर्ट से लगा झटका, ED की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी गई

By अभिनय आकाश | Mar 03, 2022

धन सोधन मामले में महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब मलिक को बड़ा झटका लगा है। विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है। यह मामला दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। ईडी ने नवाब मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया। दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक की हिरासत आज खत्म हो रही थी। लेकिन कोर्ट ने अब नवाब मलिक की हिरासत को 7 मार्च तक के लिए  बढ़ा दिया है। इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से मेडिकल के लिए ले जाया गया था।

ईडी ने राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक से मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ की है। मलिक ईडी कार्यालय पहुंचे और वहां ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। अंडरवर्ल्ड संबंधी गतिविधियों, सम्पत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त तथा हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था, जिसके बाद मलिक से पूछताछ की गई। जिसके बाद मलिक को 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम और अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मामले में जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी की तरफ से नवाब मलिक की 14 दिनों की रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने 8 दिन के लिए नवाब मलिक को ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। 

इसे भी पढ़ें: नवाब मलिक की याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय ने ED से मांगा जवाब

बीजेपी का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

बीजेपी ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार नवाब मलिक का इस्तीफा क्यों नहीं लेना चाहती? ये दाऊद समर्पित सरकार है। नवाब मलिक का इस्तीफा तुरंत लिया जाना चाहिए। फडणवीस ने कहा यह 'दाऊद समरपीठ', 'दाऊद शरण' सरकार है। यह सरकार दाऊद के साथ संबंध रखने वाले लोगों को बचाने के लिए एक साथ आ रही है। इसलिए हमने विरोध शुरू कर दिया है और हम मांग करते हैं कि उनका इस्तीफा तुरंत लिया जाए।

प्रमुख खबरें

Salman Khurshid ने की मांग, BRICS मंच पर सहयोगी देशों का भरोसा फिर से जीते केंद्र सरकार

MP High Court ने दमोह स्कूल Hijab Case में चार आरोपियों की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की

दुबई और शारजाह में 3 अक्टूबर से शुरू होगा WCL, आमने-सामने होंगे क्रिकेट के लेजेंड्स

Palmistry: लचीले Thumb वाले होते हैं खुले दिल के और सीधा अंगूठा रखने वाले दिमाग के पक्के