By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022
मुंबई। मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक नेकहा कि वह झुकेंगे नहीं। लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों की ओरहाथ हिलाया और कहा, लड़ेंगे और जीतेंगे। झुकेंगे नहीं। ईडी अधिकारियों द्वारा वैन में बैठाकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाए जाने से पहलेमलिकने कहा सभी को बेनकाब करूंगा।